लॉकडाउन में बर्थडे पार्टी मनाना पड़ा भारी, FIR दर्ज

गोरखपुर के एक व्यापारी को अपने 10 वर्षीय बेटे का जन्मदिन पार्टी आयोजित करना महंगा पड़ गया।

0

गोरखपुर के एक व्यापारी को अपने 10 वर्षीय बेटे का जन्मदिन पार्टी आयोजित करना महंगा पड़ गया। पुलिस द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान पार्टी का आयोजन कर व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने इलाके के कुछ निवासियों के विरोध के बावजूद गुरुवार को गोरखपुर स्थित अपने घर में पार्टी का आयोजन किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के आधार पर गोरखपुर पुलिस ने उस पर और वीडियो में नजर आ रहे कुछ अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। साझा की गई वीडियो में पार्टी स्थल पर करीब 50-60 लोगों का जमावड़ा और कई फूड स्टॉल लगे नजर आ रहा है।

किया लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन-

छावनी पुलिस स्टेशन के सर्किल ऑफिसर सुमित शुक्ला ने कहा, ‘जन्मदिन की पार्टी के वायरल वीडियो क्लिप की जांच की गई और वह सही पाया गया, जिसके बाद व्यापारी और अन्य लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई।’

उन्होंने कहा कि व्यापारी ने पार्टी में खाना बनाने और परोसने के लिए एक कैटरर को काम पर रखा था। हालांकि अधिकांश इलाके के निवासी इससे दूर रहे, लेकिन उनमें से लगभग 60 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

पुलिस ने कहा कि सभी पर एपिडेमिक डीजीज एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम और आईपीसी की धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘लॉकडाउन’ में भी जीजा का शव कार में लिये घूमता रहा शख्स

यह भ पढ़ें: पत्नी पर था शक, बेटी से दुष्कर्म कर की हत्या

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More