अच्छी खबर : पुलिस में हुई किन्नरों की भर्ती, पहली बार 15 थर्ड जेंडर का हुआ सलेक्शन

अच्छी खबर : पुलिस में हुई किन्नरों की भर्ती, पहली बार 15 थर्ड जेंडर का हुआ सलेक्शन

0

आरक्षक भर्ती के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। 2,259 पदों पर पूरे राज्य से उम्मीदवारों का चयन हुआ है। खास बात ये है कि पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस में थर्ड जेंडर शामिल होने जा रहे हैं।

प्रदेश के 15 किन्नरों का भी आरक्षक पद के लिए चयन हुआ है। संभवत: यह देश का पहला राज्य है, जहां इतनी संख्या में किन्नर पुलिस में शामिल हो रहे हैं।

पुलिस में किन्नरों के चयन पर किन्नर समुदाय में हर्ष है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस व गृह विभाग को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पीईटी का रिजल्ट जारी-

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 (डीईएफ कांस्टेबल) का शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे cgpolice.gov.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन 28 जनवरी, 2021 से 15 फरवरी, 2021 तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के पांच केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पीईटी में दौड़, ऊंची कूद, गोला फेक, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं शामिल की गई थीं।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,259 रिक्त पदों को भरा जाना है।

यह भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई ASP का हुआ तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

यह भी पढ़ें: ड्यूटी पर तैनात ASI ने की आत्महत्या, PCR वैन में बैठकर खुद को मारी गोली, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More