गोंडा : 120 बीघा जमीन हड़पना चाहता था पुजारी, शूटर से खुद पर चलवाई थी गोली

0

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी ने अपने दुश्मन को फंसाने के लिए एक प्रोफेशनल शूटर से अपने ऊपर गोली चलवाई थी। इस मामले का खुलासा होने के बाद गोंडा पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोंडा में पुजारी सम्राट दास ने 10 अक्टूबर को खुद पर हमला करवाया था क्योंकि वह अमर सिंह को झूठे मामले में फंसाना चाहता था और उसकी 120 बीघा जमीन हड़पना चाहता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

हमले को लेकर विपक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हमलावर रुख दिखाया था।

7 धरे गए-

गोंडा पुलिस ने शनिवार को इटियाथोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरेमनोरमा गांव के हरिद्वार सिंह बाग से मुन्ना सिंह, विपिन, नीरज सिंह, सोनू सिंह, महंत सीताराम, शिव शंकर सिंह और विनय कुमार को गिरफ्तार किया।

गोंडा के एसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि सम्राट दास को कंधे पर गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने सोनू सिंह, महंत सीताराम, और मुन्ना सिंह के पास से देसी तमंचा जब्त किया है।

जमीन को लेकर विवाद-

मुन्ना ने कथित तौर पर पुजारी पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुजारी ने दावा किया कि अमर सिंह ने मुकेश सिंह, भयहरण सिंह और दरोगा सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला किया था, जब वह 10-11 अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहा था।

गोंडा एसपी ने कहा कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। अभियुक्त विनय कुमार यहां तक कि अमर सिंह के खिलाफ आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। पुलिस अधिकारी ने कहा, “इस प्रकार दोनों ने अमर सिंह को फंसाने की साजिश रची।”

पुलिस ने पुजारी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी और उसी दिन दरोगा और भयहरण को गिरफ्तार किया था। अब, वे रिहा कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में पकड़ा गया गोंडा एसिड हमले का आरोपी

यह भी पढ़ें: यूपी: गोंडा में पूरे परिवार ने किया धर्म परिवर्तन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More