घर बैठे आटे से करें असली-नकली सैनिटाइजर की पहचान, नहीं खाएंगे धोखा

0

कोरोना से चल रही लड़ाई में सैनिटाइजर ढाल का काम कर रहा है। ऐसे में इनकी डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। मार्किट में तरह-तरह के सैनिटाइजर उपलब्ध है।

इतनी वैरायटी है कि असली-नकली सैनिटाइजर की पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है। इसके अलावा अब कई नकली सैनिटाइजर भी ग्राहकों के सामने है।

ऐसे में असली सैनिटाइजर पहचानना जरूरी हो गया है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आटे से आप पहचानेंगे असली-नकली सैनिटाइजर।

आटा टेस्ट से पहचाने सैनिटाइज का सच-

sanitizer

हैडसैनिटाइजर की गुणवत्ता की जांच के लिए आटा टेस्ट करते समय एक कटोरी में 1 चम्मच आटा लीजिए। इस आटे में थोड़ा-सा हैंडसैनिटाइजर डालिए।

अब इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर गूथने की कोशिश कीजिए। अगर आपका हैंडसेनिटाइजर असली है तो यह आटा गुथेगा नहीं बल्कि बिखरा-बिखरा रहेगा।

लेकिन अगर आपका सैनिटाइजर नकली है तो यह आटे को ठीक उसी तरह गूंथ देगा जैसे कि आटा पानी में गुथता है।

सैनिटाइजर खरीदते वक्त बरते ये सावधानी-

hand sanitizer

  • नॉन अल्कोहलिक उत्पाद कोविड-19 के खिलाफ उपयोगी नहीं हैं।
  • सैनिटाइजर खरीदते वक्त कंपनी का नाम और एक्सपायरी डेट देखनी चाहिए।
  • सैनिटाइजर खरीदते से पहले लोगों को उसपर छपे निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए।
  • इसे बच्चों से दूर रखें।
  • इंजेक्शन से जहरीला प्रभाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस : कहीं आपका सैनिटाइजर नकली तो नहीं?

यह भी पढ़ें: अब बिना लाइसेंस बेच सकते हैं हैंड सैनिटाइजर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More