मीडिया पर भड़की गैंगस्टर विकास की पत्नी, बोली- अब मैं बंदूक उठाऊंगी !

0

उत्तर प्रदेश में कानपुर में शुक्रवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर विकास दुबे का भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गैंगस्टर के अंतिम संस्कार के दौरान उसके पत्नी ऋचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे।

इस दौरान विकास दुबे की पत्नी मीडियाकर्मियों के सवालों पर जमकर भड़की। ऋचा ने आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल क‍िया। साथ ही उन्होंने मीडिया वालों से कहा कि, भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसे वैसा ही सबक सिखाऊंगी।

vikas dubey wife

गैंगस्टर की पत्नी ने मीडिया से कहा, एक दिन तुम्हारा भी आएगा। जब मीडिया वालों ने सवाल किया, क्या उसने (विकास दुबे ने) कत्ल नहीं किए थे?

इस पर ऋचा ने कहा, किए थे तो। जो गलती करेगा, उसको सजा मिलेगी। मीडिया वालों ने पूछा, क्या आप मानती है कि आपके पति ने गलती की थी? इस पर विकास दुबे की पत्नी ने जवाब दिया, ‘हां, हां..हां।’

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: विकास दुबे एनकाउंटर के मामले में दिए गए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर पर बोले पूर्व डीजीपी, ‘विकास दुबे को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया होता तो…’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More