फिल्मी स्टाइल में हुई मुठभेड़, इस तरह मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे
एसटीएफ अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह कथित मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद गैंगस्टर विकास दुबे ने दम तोड़ दिया। कथित तौर एक सड़क दुर्घटना के दौरान जब उसका वाहन पलट गया तो उसने भागने की कोशिश की, इसी दौरान वह मारा गया।
दुबे को खून से लथपथ हालत में हैलट अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया। एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि की है।
जैसे ही मीडियाकर्मी अस्पताल में एकत्र होने लगे, अस्पताल के गेट बंद कर दिए गए और एसटीएफ अधिकारियों ने घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल-
कुख्यात बदमाश विकास दुबे का एनकाउंटर, सर पर और सीने पर गोली लगने के बाद हुई मौत, पुलिस से पिस्टल लेकर भागने की थी कोशिश, यूपी पुलिस और एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में ढेर हुआ आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे pic.twitter.com/4oNC1ASage
— Journalist Cafe (@journalist_cafe) July 10, 2020
रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिला जैसे ही कानपुर के बर्रा पुलिस क्षेत्र में पहुंचा, वहां भारी बारिश के कारण सड़क पर वाहन स्किडिंग के बाद पलट गई। इसी वाहन में विकास बैठा था।
इस हादसे में विकास सहित वाहन में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
घटना के बाद पलटे वाहन से जैसे ही विकास को बाहर निकाला गया, उसने कथित रूप से एसटीएफ टीम से पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में वह बुरी तरह घायल हो गया।
टिप्पणी करने को तैयार नहीं अधिकारी-
बिग ब्रेकिंग : मारा गया 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे। pic.twitter.com/NEBwhozUzg
— Journalist Cafe (@journalist_cafe) July 10, 2020
विकास को सीने पर एक गोली लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। इस मुठभेड़ में दो एसटीएफ पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।
एसटीएफ के अधिकारियों ने हादसे को स्वीकार किया, लेकिन गैंगस्टर को लगी चोटों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। कोई भी अधिकारी विकास पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा
यह भी पढ़ें: CCTV में दिखा विकास दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार
-Adv-