सनी देओल की फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ से प्रभावित था विकास दुबे, ‘पंडित’ कहलाना था पसंद

0

गैंगस्टर विकास दुबे के जुर्म की दुनिया में कदम रखने का संबंध अभिनेता सनी देओल की 1999 में आई फिल्म ‘अर्जुन पंडित’ से भी है। फिल्म से प्रेरित होकर दुबे, विकास पंडित बन गया और राजनीतिक महकमों और पुलिसकर्मियों के बीच भी ‘पंडित’ के रूप में जाना जाने लगा।

विकास को पंडित कहलाना बहुत पसंद था- जानकार

उसे जानने वाले स्थानीय पत्रकार ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि विकास को पंडित कहलाना बहुत पसंद था।

बॉलीवुड थ्रिलर हालांकि कई मामलों में बहुत अलग है। फिल्म में अर्जुन (सनी देओल) एक ताकतवर व्यक्ति के हाथों की कठपुतली बन जाता है और खुद के द्वारा देखे गए एक अपराध के बारे में चुप रहता है। वह निशा नाम की लड़की के प्यार में पड़ता है और उससे धोखा खाने के बाद एक बेरहम गैंगस्टर बन जाता है।

विकास दुबे ने सैकड़ों बार देखी थी फिल्म ‘अर्जुन पंडित’

उसके तौर-तरीकों से वाकिफ कुछ स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि फरार चल रहे विकास दुबे ने इस फिल्म को सैकड़ों बार देखा था। यहां तक कि वह अपने शिकार लोगों के सामने भी खुद को केवल पंडित के रूप में पेश करता था।

historysheeter vikas dubey

सरकार ने बढ़ाई इनाम की राशि

तीन जून को कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद दुबे सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए अब अछूत सा बन गया है।

जहां योगी आदित्यनाथ सरकार ने उसके सिर पर रखे इनाम की राशि बढ़ाकर 2.5 लाख तक कर दी है और 300 टीमें एसटीएफ की देखरेख में उसका पीछा कर रही हैं, वहीं विपक्ष ने भी इसकी गहन जांच की मांग की है।

उनके सभी साथियों के पोस्टर जारी हो चुके हैं और विकास दुबे के परिवार ने उससे किनारा कर लिया है।

Agency

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा भी अब ‘मोस्ट वांटेड’

यह भी पढ़ें: पॉपुलर कॉमेडियन के साथ विकास दुबे की फोटो वायरल, क्या है सच्चाई !

यह भी पढ़ें: पकड़ा गया विकास का साथी, किया बड़ा खुलासा; शूटआउट से पहले थाने से आया था फोन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More