मौत के बाद सामने आया विकास की बड़ा बेटा, फिर…

0

कानपुर में एसटीएफ से मुठभेड़ में विकास दुबे की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार शाम को कानपुर नगर के भैरव घाट विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसकी पत्नी, छोटा बेटा और मां समेत कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे।

इसके बाद शुक्रवार देर रात वह कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित दीप प्रकाश के घर पहुंची। इससे पहले विकास के छोटे भाई दीप प्रकाश के दरवाजे पर उसका बड़ा बेटा खड़ा था। अनजान व्यक्ति को गेट पर खड़ा देख सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए।

पुलिसकर्मियों ने फौरन उस अनजान व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उस शख्स ने बताया कि वह मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे का बड़ा बेटा है।

इसके बाद कृष्णानगर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। काफी देर तक चले मंथन के बाद कृष्णानगर पुलिस ने विकास दुबे के बड़े बेटे को घर के भीतर जाने की अनुमति दी।

विकास दुबे के बड़े बेटे आकाश दुबे के बारे में कहा जाता है कि वो विदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: विकास दुबे एनकाउंटर के मामले में दिए गए जांच के आदेश

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More