कानपुर : पुलिसकर्मियों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

0

कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से से गिरफ्तार किया गया है। 5 लाख का इनामी विकास दुबे 6 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है। डीएम आशीष सिंह ने इस मामले की पुष्टी की है।

उज्जैन के एसपी मनोज सिंह का बयान-

उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने बताया कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने साफ किया कि उसने सरेंडर नहीं किया है। अब ​दुबे को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

एसपी ने बताया कि यूपी पुलिस के पहुंचने से पहले दुबे को मीडिया से दूर रखा जाएगा। भारी सुरक्षा में विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने रखा है।

एमपी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान-

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के मामले पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास इस वक्त मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। उन्होंने कहा कि अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह गिरफ्तारी मंदिर के अंदर या बाहर से गिरफ्तारी हुई, कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस की बात है, इस बारे में ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं है। वारदात पूरी होने के बाद से ही प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे के दो और साथी ढेर, फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें Video

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में फिर दिखा हत्यारा विकास दुबे

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More