CM योगी के सोनभद्र पहुंचने से पहले पूर्व ​सपा विधायक घर से गिरफ्तार

0

सोनभद्र नरसंहार में पीड़ित परिवारों से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात करेंगे। योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र पहुंचने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाह को हिरासत में ​ले लिया गया है।

उनके साथ ही 50 और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है। सभी कार्यकर्ताओ को रावर्ट्सगंज कोतवाली में बैठाया गया है।

घर से लिए गए हिरासत में-

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में ले लिया। पूर्व विधायक और सपा कार्यकर्ताओं को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली ले जाया गया है। सपा पूर्व विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे थे।

बता दें कि सोनभद्र के उम्भा गांव में धारा 144 लगी हुई है।

नरसंहार में 10 लोगों की हुई थी मौत- 

पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने रात भर दिया धरना, गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

यह भी पढ़ें: मशक्कत के बाद सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिली सकीं प्रियंका गांधी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More