बलबीर सिंह सीनियर का निधन, लगातार 3 बार जीता था ओलंपिक गोल्ड

0

पद्मश्री से सम्मानित और तीन बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य व महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बलबीर सिंह सीनियर 1948 के लंदन ओलंपिक, 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक और 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

लंबे समय से बीमार थे बलबीर सिंह-

Balbir Singh senior.

मेलबर्न ओलंपिक में बलबीर सिंह सीनियर ने भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया था।

भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल बलबीर सिंह सीनियर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पोते कबीर के अनुसार, चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें सोमवार को अंतिम सांस ली।

अक्षय कुमार ने जताया शोक-

अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर दुख जताया, उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। यह मेरा सौभाग्य है कि अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला। वह एक शानदार शख्सियत थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

दरअसल, अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘गोल्ड’ के दौरान बलबीर सिंह सीनियर से मिले थे। अक्षय की यह फिल्म भारत द्वारा 1948 के लंदन ओलंपिक में शानदार जीत हासिल करने के गौरवशाली पल पर बनी थी।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : दर्दनाक सड़क हादसा, राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

यह भी पढ़ें: इस देश से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम, हुई रवाना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More