नहीं रहे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन,निष्पक्ष चुनावों के प्रबल समर्थक थे

0

भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त टीएन शेषन का 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

1955 बैच के IAS अधिकारी रहे शेषन ने भारतीय नौकरशाही के लगभग सभी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

शेषन जहां भी सरकारी महकमे में रहे, उसे चर्चा में ला दिया।

शेषन 12 दिसबंर 1990 को 10वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किये गये थे।

भारत की चुनावी प्रणाली में व्यापक सुधार लाने का श्रेय उन्हें जाता है।

पूरी चुनाव व्यवस्था को बदलकर रख दिया

एक समय था जब देश में बैलट पर बुलट भारी पड़ता था यानी बंदूक की नोक पर वोटों की पेटियों को लूटना आम बात थी।

भारत की चुनावी प्रक्रिया में हर तरह की बुराई थी।

ऐसे में देश को एक ऐसा मुख्य चुनाव आयुक्त मिलता है, जो पूरी चुनाव व्यवस्था को बदलकर रख देता है।

बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को नकेल कस देता है।

उस मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम है टी.एन.शेषन जो अब हमारे बीच नहीं रहे।

उनके निधन के मौके पर उनके जीवन और योगदानों के बारे में जानना जरूरी है।

स्वतंत्र माहौल में चुनाव का श्रेय टी.एन.शेषन को

आज अगर देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में चुनाव हो पाता है तो इसका श्रेय टी.एन.शेषन को जाता है।

देश के दबंग चुनाव आयुक्त के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले टी.एन.शेषन नौकरशाही में भी सुधार के जनक थे।

ईमानदारी और कानून के प्रति अपनी निष्ठा की वजह से वह बहुतों को खटकते भी थे।

इस वजह से उनके विरोधी उनको सनकी और तानाशाह तक भी कहते थे।

लेकिन वह व्यवस्था में क्रांति लाने वाले इंसान, मेहनती, सक्षम प्रशासक, योग्य नौकरशाह, बुद्धीजीवियों और मध्य वर्ग के नायक थे।

चुनाव सुधार के लिए किए गए उनके कामों के बारे में तो पता है ही लेकिन उनके जीवन की बहुत सी बातें लोगों को अभी पता नहीं है।

चुनाव आयोग में लीक से हटकर काम

90 के दशक में मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाले टीएन शेषन बतौर कुशल प्रशासक ख्याति अर्जित की।

उन्होंने अपनी पहचान एक कड़कदार, सिद्धांतवादी प्रशासक के तौर पर बनायी।

उस वक्त मजाक में कहा जाता था भारतीय राजनेता सिर्फ दो चीजों से डरते हैं, एक खुदा दूसरे टीएन शेषन!

चुनाव आयोग में शेषन के आने से पहले आयोग सरकार का एक कठपुतली हुआ करता था।

बिना रीढ़ की हड्डी माना जानेवाला चुनाव आयोग सरकार का भोंपू हुआ करता था।

लेकिन टीएन शेषन के पद्भार ग्रहण करने के साथ ही आयोग की छवि बदल गई।

यह भी पढ़ें: फडणवीस ने CM पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने किया मंजूर

यह भी पढ़ें: फडणवीस होंगे CM, शिवसेना और BJP से होंगे दो डिप्टी सीएम : सूत्र

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More