बिक गए फ्लिपकार्ट के 1 लाख 2 हजार शेयर, कीमत जान हैरान रह जायेंगे

0

भारत की ऑनलाइन खरीददारी कराने वाली वेबसाइट के एक लाख 2 हजार शेयर बेच दिए गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लिपकार्ट में हिस्सेदार बिन्नी बंसल ने अपने 1 लाख 2 हजार 355 शेयर बेच दिए हैं। ज्ञात हो कि, यह शेयर इन्वेस्टमेंट फर्म टाइगर ग्लोबल को बेचे गए हैं। इस डील के बाद टाइगर ग्लोबल की फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी 4.63 फ़ीसदी से बढ़कर 4.69 फ़ीसदी हो गई है। सोमवार को फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को इसकी जानकारी दी।

शेयरों की कीमत 1.4 करोड़ डॉलर:

बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के अपने 1 लाख 2 हजार 355 शेयर इन्वेस्टमेंट फर्म टाइगर ग्लोबल को बेचे हैं। इन शेयरों की वैल्यू 1.4 करोड़ डॉलर लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि, बिन्नी ने करीब 2 महीने पहले भी 531 करोड़ के शेयर बेचे थे। पिछले साल मई में अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के 77 फ़ीसदी शेयर खरीदे थे।

तब से अब तक बिन्नी बंसल तीसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। उनके पास अब फ्लिपकार्ट के 3 फ़ीसदी शेयर रह गए हैं। इस साल जून में 531 करोड़ रुपए में 5.4 लाख शेयर वॉलमार्ट को बेचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पिछले साल वॉलमार्ट की डील के वक्त बिन्नी ने 1103 करोड़ रुपए में 11 लाख 22 हजार 433 शेयर बेचे थे।

स्टार्टअप में निवेश पर फोकस:

बताया जा रहा है कि, बिन्नी बंसल फिलहाल नए वेंचर X2-10X टेक्नोलॉजीज में व्यस्त हैं। उन्होंने फ्लिपकार्ट के अपने पूर्व साथी साईकिरण कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर पिछले साल इसे शुरू किया था। एक्सटू टेनएक्स स्टार्पअप कंपनियों के लिए टेक्नोलॉजी टूल और कंसल्टिंग सर्विस देती है। ऐसा माना जा रहा है कि, बिन्नी बंसल फ्लिपकार्ट के शेयर बेचने से मिली रकम को स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं।

यौन शौषण के आरोपों के बाद CEO पद से दिया था इस्तीफ़ा:

गौरतलब है कि, बिन्नी बंसल ने यौन शोषण के आरोपों के बाद पिछले साल नवंबर में फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वे कंपनी के बोर्ड में बने हुए हैं। सचिन और बिन्नी बंसल ने 2007 में फ्लिपकार्ट शुरू की थी। बिन्नी 2016 में सीईओ बने और वॉलमार्ट की डील के बाद ग्रुप CEO बन गए थे।

ये भी पढ़ें: विंग कमांडर अभिनंदन की कॉकपिट में वापसी, उड़ाया मिग-21

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More