अमेठी हत्याकांड: गिरफ्तार आरोपी करेंगे सुरेंद्र सिंह की ‘हत्या की साजिश’ का खुलासा

0

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार की सुबह 3 बजे सांसद स्मृति ईरानी के करीबी और पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके तहत मामले में सुरेंद्र सिंह के बड़े भाई नरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर अमेठी के जामो थाने में 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन पांचों में पुलिस ने नसीम, धर्मनाथ गुप्ता और रामचंद्र बीडीसी, वसीम और गोलू को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट हुई है। इस हत्या के पीछे किसका हाथ है और किसके कहने पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या की गई थी उसका भी खुलासा पुलिस जल्द करने की कोशिश में जुटी है।

Read Also: बसपा के नवनिर्वाचित सांसद जायेंगे जेल, ये है वजह…

ये है मामला

रविवार की सुबह सूबे के अमेठी जिले में सांसद स्मृति ईरानी के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।जिसके बाद मामले में FIR दर्ज हो गयी है। गौरतलब है कि, सुरेन्द्र सिंह के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

बताया जा रहा है कि, परिजनों ने FIR में नामजद सगे भाई वसीम और नसीम को गोली मारकर भागते हुए देखा था। इसके साथ ही वारदात के वक्त थोड़ी दूरी पर फुरसतगंज का गोलू भी खड़ा हुआ था। साथ ही एफआईआर में प्रधानी के चुनाव में धर्मनाथ गुप्ता से हुई अनबन का भी जिक्र किया गया है। जिसके बाद धर्मनाथ गुप्ता को भी नामजद किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More