दो बार ‘माउंट एवरेस्ट’ फतह करने वाले पहले IAS ऑफिसर बने रविंद्र कुमार

0

भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित अधिकारी वैसे तो प्रशासनिक नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश कैडर के एक आईएएस अधिकारी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस रविंद्र कुमार देश के पहले ऐसे आईएएस हो गये हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट की चोटी को दूसरी बार फतह किया है।

गंगा जल भी साथ लेकर गए थे आईएएस-

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद आईएएस रविंद्र कुमार ने ‘माउंट एवरेस्ट’ पर तिरंगा लहराया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का झंडा भी एवरेस्ट पर फहराया। वह गंगा जल भी अपने साथ लेकर गए थे।

2013 में पहली बार किया था एवरेस्ट फतह-

बता दें कि साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार ने 2013 में पहली बार एवरेस्ट फतह किया था। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी रविंद्र कुमार की यह दूसरी एवरेस्ट यात्रा थी। आईएएस रविंद्र कुमार अभी केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर हैं।

‘मेनी एवरेस्ट’ नाम की पुस्तक लिखी-

गौरतलब है कि 2013 की अपनी एवरेस्ट फतह को रविंद्र कुमार ने एक पुस्तक का रूप दिया ​था। उन्होंने ‘मेनी एवरेस्ट’ नाम की पुस्तक लिखी थी। इस किताब में उन्होंने एवरेस्ट यात्रा की पूरी जानकारी दी है। साथ ही यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों और दिक्कतों का जिक्र भी किया है।

माउंट एवरेस्ट का शिखर समुद्र तल से 8,848 मीटर ऊपर है। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है।

यह भी पढ़ें: क्या बदल जाएगी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई ?

यह भी पढ़ें: सेना को मिले रहस्यमयी ‘हिममानव’ के सबूत

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More