पहली बार अंतरिक्ष में हुआ DJ Dance, वीडियो वायरल

0

सोशल मीडिया पर इन दिनों से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अतंरिक्ष यात्री डीजे डांस कर रहा है। इसमें खास बात यह है कि अतंरिक्ष यात्री स्पेस में डांस कर रहा है। इस अंतरिक्ष यात्री का नाम लूका परमिटानो है।

अतंरिक्ष यात्री स्पेस में डीजे डांस करने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। लूका ने अंतर्राष्ट्रीय अतंरिक्ष स्टेशन पर डीजे की धुन पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इटली के लोगों ने भी किया डांस-

इतना ही नहीं लूका परमिटानों ने एक डिवाइस के माध्यम से अपने डीजे डांस को लाइव भी किया। इस डांस की तैयारी पहले से ही थी। उनके साथ इटली के लोगों ने भी उसी धुन पर डांस किया।

डांस के दौरान परमिटानो डिवाइस से धुन बदलते हुए दिख रहे हैं। परमिटानों का शरीर कभी इधर तो कभी उधर हो रहा है। कभी-कभी तो वह उल्टे भी हो जा रहे थे।

वायरल हो रहा वीडियो-

परमिटानो ने एक मैसेज में कहा, ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है। मैं डीजे नहीं हूं लेकिन फिर भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं।’ परमिटानो ने अपने सेट पर डीजे के लिए एक टैबलेट का इस्तेमाल किया था।

परमिटानो का डांस पूरी दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: थर-थर कांपेगा दुश्मन, भारत पहुंचा अटैक हेलीकॉप्टर अपाचे

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-2 ने भरी चांद की उड़ान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More