टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया, कोविड के पहले मामले की हुई पुष्टि

टोक्यो ओलंपिक विलेज में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि

0

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। ओलंपिक विलेज में शनिवार को कोरोना के पहले केस की पुष्टि हुई। आयोजकों ने इसकी जानकारी दी है। टोक्यो 2020 के सीईओ तोशीरो मुटो ने ओलंपिक गांव में कोरोना के मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन में शामिल विदेश से आया एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

ये भी पढ़ें- यूरोप में बाढ़ से बिगड़े हालात, 90 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों लापता

कड़े क्वारंटाइन नियमों का होगा पालन

टोक्यो

बता दें कि कोरोना के चलते टोक्यो ओलंपिक का आयोजन एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था, वहीं इस बार इसका आयोजन कड़े क्वारंटाइन नियमों के साथ होगा। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा। ऐसे मे एथलीट्स ने यहां पहुंचना शुरू कर दिया हैं। इस बीच खेल गांव में कोरोना का मामला सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है।  टोक्यो 2020 के अध्यक्ष सेको हाशिमोतो का कहना है कि वे खेल गांव में कोरोना के मामले को लेकर चिंताओं को समझते हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर कोई सुरक्षित महसूस करे।

जापान की जनता ने जताया विरोध

कोरोना महामारी के बीच जापान की जनता टोक्यो में ओलंपिक के आयोजन का विरोध कर रही है। उन्हें चिंता है कि विदेशी से आने वाले लोगों के कारण टोक्यो ओलंपिक सुपर-स्प्रेडर इवेंट साबित हो सकता है। इससे जापान की मेडिकल व्यवस्था पर और दबाव पड़ सकता है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण टोक्यो में पहले से ही आपातकाल लागू है। यह आपातकाल 22 जुलाई तक लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार की हत्‍या, तालिबान हिंसा की कवरेज के दौरान गई जान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More