फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, 112 में थी तैनात…
लखनऊ में महिला सिपाही उर्मिला वर्मा (24) ने रविवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। वह कस्बे के मऊ इलाके में एक हॉस्टल में रहती थीं। उर्मिला मोहनलालगंज कोतवाली की पीआरवी (पुलिस रिपोर्टिंग व्हीकल) में तैनात थी।
इंस्पेक्टर मोहनलालगंज ने बताया कि उर्मिला मूल रूप से अयोध्या जिले की रहने वाली थीं। रात 10 बजे से उनकी ड्यूटी थी। वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंची थीं। इस बीच उनका कोई परिचित हॉस्टल पहुंचा।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर काफी देर तक खटखटाता रहा। कोई उत्तर न मिलने पर उसने पड़ोस में रह रहीं एक महिला दारोगा को बताया। महिला दारोगा ने कमरे के दूसरे दरवाजे से अंदर देखा तो कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे उर्मिला का शव लटका देख सन्न रह गईं।
उन्होंने घटना की जानकारी थाने पर दी। इसके बाद एसीपी प्रवीण मलिक, डीसीपी साउथ रवि कुमार मौके पहुंचे। फंदे से शव को उतारा गया। उर्मिला के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है।
मौके से उनका मोबाइल भी नहीं मिला है। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उर्मिला के परिवारीजन के आने पर ही कुछ जानकारी हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: लड़की घुमा रहे कांस्टेबल को पकड़ ले गई पुलिस, फिर जो हुआ
यह भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता है यूपी पुलिस का कांस्टेबल
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]