जंतर-मंतर पर चल रही किसान ‘संसद’, मीनाक्षी लेखी बोलीं- ‘मवाली हैं वो’

0

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसान वहां कृषि कानूनों के खिलाफ समानांतर संसद चला रहे है। संसद भवन इससे कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

इस विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जो दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार खुले मन से इस मामले पर बातचीत के लिए तैयार है।

मीनाक्षी लेखी ने की आपत्तिजनक टिप्पणी-

meenakashi-lekhi

वहीं विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किसानों पर तल्ख टिप्पणी की है। मीनाक्षी लेखी ने किसानों को मवाली बता दिया है। उनकी ओर से कहा गया है किसान सिर्फ बिचौलियों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘वे किसान नहीं मवाली हैं। इसका संज्ञान भी लेना चाहिए, ये आपराधिक गतिविधियां हैं, जो कुछ 26 जनवरी को हुआ वो भी शर्मनाक था, आपराधिक गतिविधियां थी, उसमें विपक्ष द्वारा ऐसी चीजों को बढ़ावा दिया गया।’

किसानो को मिली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति-

kisan andolan

मीनाक्षी की नजरों में किसान आंदोलन की आड़ में पॉलिटिकल एजेंडे को धार दी जा रही है और सिर्फ एक नेरेटिव को आगे बढ़ाया जा रहा है।

पुलिस ने मध्य दिल्ली के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की आवजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकतम 200 किसानों को नौ अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, सलमान खान का मिला सपोर्ट

यह भी पढ़ें: सलमान खान के लिए बदल लिया इस एक्ट्रेस ने अपना असली नाम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More