पहले प्यार फिर शादी से इंकार, गया जेल, अब रचाई शादी

0

अगर आपको किसी लड़की के यौन शोषण में जेल हो जाए और फिर उसी से शादी रचाने की बात हो तो कैसा लगेगा। शायद आप हरगिज राजी नहीं होंगे, लेकिन एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक इंजीनियर जेल से छूटने के बाद यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती से शादी रचा लिया।

झारखंड का है मामला

मामला झारखंड के धनबाद जिले का है। जहां पिछले फरवरी महीने में पुलिस ने एक लड़की की शिकायत पर इंजीनियर को जेल भेज दिया था। बता दें कि रितेश कहलगांव (भागलपुर बिहार) एनटीपीसी में कार्यरत है। जबकि अनुसूचित जनजाति की सुदीप्ति धनबाद के बलियापुर की रहने वाली है।

Also read: पिता थे बंधुआ मजदूर, बेटे ने खड़ी कर दी 20 कंपनियां

क्या है पूरा मामला

दरअसल साल 2012 में रितेश कुमार और कॉलेज छात्रा सुदीप्ति कुमारी के बीच फेस बुक के जरिए प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। छात्रा धनबाद के एक महिला कॉलेज  के हॉस्टल में रहकर पढ़ती है। बाद में आरोपी भागलपुर से धनबाद  आकर शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। शादी के  लिए कहने पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद छात्रा ने धनबाद  थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया और पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सुलहनामा पर मिली जमानत

जेल जाने के बाद रितेश कुमार और लड़की के बीच सुलहनामा का आवेदन अदालत में दायर कर आरोपी को जमानत देने का आग्रह किया गया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद दोनों ने शादी रचा लिया और अब वह जेल से बाहर आ गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More