म्यूजिक वीडियो स्टार बनने को तैयार ‘Ek Deewaana Tha’ एक्ट्रेस Donal Bisht

0

मशहूर टीवी शो ‘एक दीवाना था’ की एक्ट्रेस डोनल बिष्ट म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गाने का टाइटल ‘बेपता’ है। इसे अभिजीत वघानी ने आवाज दी है। ‘बेपता’ 20 फरवरी को रिलीज हो रही है।

आखिरी बार शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में नजर आई अभिनेत्री ने कहा, “मैं बहुत ​एक्साइटेड हूं। यह म्यूजिक वीडियो में मेरा डेब्यू होगा। यह एक रोमांटिक सांग है।”

https://www.instagram.com/p/B5yFM9AlEyv/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पहाड़ी लड़की की भूमिका निभा रहीं डोनल बिष्ट-

‘बेपता’ के बारे में बात करते हुए डोनल ने कहा, “यह गाना प्रेम के बारे में है। ‘बेपता’, उम्र, जाति, रंग या क्षेत्र से परे प्रेम की पवित्रता और वास्तविकता के बारे में है। इसमें मैंने एक पहाड़ी लड़की की भूमिका निभाई है, जबकि लड़का मैदानी क्षेत्र से है।’

आगे बताया कि अभिजीत वघानी गायक होने के साथ ही वीडियो में मेरे विपरीत अभिनेता भी हैं। वह जितने बेहतरीन गायक हैं, उतने ही शानदार अभिनेता और प्यारे इंसान भी हैं।

https://www.instagram.com/p/B8hzJD9llIC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

यह भी पढ़ें: Valentine’s Week में सलमान खान का ‘Swag Se Solo’ एंथम लॉन्च

यह भी पढ़ें: ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ एक्ट्रेस Shivangi Joshi का म्यूजिक वीडियो में डेब्यू

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More