यूपी में सादगी से मनायी जा रही ईद

पहला मौका जब ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हो रही

0
लखनऊ : यूपी में Eid बेहद सादगी से मनाई गयी।
कोरोना संकट के चलते सभी धार्मिक अनुष्ठान, पर्व में बदलाव आ गया है। सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में ईद उल फितर Eid बहुत सादगी के साथ मनायी जा रही है।

पहला मौका सामूहिक नमाज नहीं

यह पहला मौका है जब ईदगाह में सामूहिक नमाज नहीं हो रही है। इस बार कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण धार्मिक कार्यक्रमों व भीड़भाड़ वाले आयोजनों पर पाबंदी है। लोग घरों में ही Eid की नमाज अदा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम मंत्री और नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद उल फितर Eid की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख एवं समृद्धि की कामना की है।

बधाई संदेशों का तांता

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर से ही नमाज पढ़ें और आवश्यक एहतियात बरतें। सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवसर पर सबको समाज में आपसी सौहार्द कायम करने का संकल्प लेना चाहिए।

मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि Eid का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ें और Eid मनाएं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शुभकामनाएं दीं।

मायावती ने दी बधाई

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द मजबूत करने के साथ सामाजिक समरसता बनाने का संकल्प भी इस मौके पर लेना चाहिए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ईद उल फितर Eid का त्योहार मेल-मिलाप और खुशियां बांटने वाला होता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शुभकामना संदेश जारी किया

यह भी पढ़ें: 2 महीने बाद उड़ान सेवा शुरू, लखनऊ से अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने भरी उड़ान

यह भी पढ़ें: हवाई सफर के लिए ये होंगे नए नियम, जानें प्लेन में क्या मिलेगा-क्या नहीं

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More