व्हाट्सएप पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

0

लखनऊ एडमिनिस्‍टेशन ने महिलाओं के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

 

9454416517 पर दर्ज करा सकेंगी अपनी शिकायत

 

इसी नंबर पर ले सकेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी 

 

महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए लखनऊ एडमिनिस्‍टेशन ने तैयारी की है। जी हां महिलाओं को घर बैठे ही उनकी शिकायतों के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

अगर किसी महिला को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो या फिर उत्पीड़न के संबंध मेंबताना हो तो, वे व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि ऐसी अधिकतर महिलाएं हैं, जो थाना और तहसीलों तक अपनी शिकायतों कोलेकर नहीं पहुंच पाती हैं।

उनकी सुरक्षा के लिए महिलाओं को अब प्रशासन घर बैठे न्याय देने की पहल करने जा रहा है।

समय सीमा के अंदर मिलेगा समाधान-

उन्होंने बताया कि अगर किसी महिला केसाथ किसी प्रकार का उत्पीड़न हो, या फिर उसे सरकारी योजनाओं के लाभ में अड़चन हो तो प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ सेंटर में भी शिकायत कर सकती हैं।

प्रशासन ने इस बाबत 9454416517 नंबर जारी किया है और इसके लिए एक ईमेल पता भी जारी किया है।

महिला प्रकोष्ठ प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9:30 से 11:30 तक सक्रिय रहेगा।

इसके लिए दिवसवार अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

शिकायतों के स्वरूप के आधार पर निस्तारण कासमय निर्धारित किया गया है।

शिकायत पर तत्काल एक्शन-

डीएम रखेंगे सीधी निगरानी कलेक्ट्रेट में महिलाप्र कोष्ठ सेंटर स्थापित किया गया है।

यह प्रकोष्ठ न केवल राजधानी में महिला उत्पीड़न या हिंसा से जुड़े मामलों को तत्काल संबधित और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाएगा बल्कि सरकारी महकमों में किसी तरह की दिक्कत को भी दूर करेगा।

महिला उत्पीड़न या अपराध संबंधी शिकायत पर तत्काल एक्शन होगा।

इसके अलावा विभिन्न योजनाओं और प्रमाणपत्रों के बारे में निस्तारण पांच दिन में किया जाएगा।

पेंशन से संबंधित प्रकरण का निस्तारण दस दिन में निपटाया जाएगा।

निश्चित समयावधि में ही शिकायतों का निस्तारण करना होगा।

इसके लिए नोडल अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

डीएम खुद इसकी मॉनीटिरिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें: लव मैरिज कर युवती ने लगाई सुरक्षा की गुहार, VIDEO में कहा- मुझे मेरे पापा से बचाओ

यह भी पढ़ें: अफवाहों को रोकने के लिए व्हाट्सएप ने उठाया ये बड़ा कदम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More