इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा डीजल, जानें कितने बढ़े दाम

0

भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल से भी ज्यादा महंगा डीजल हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार 18वें दिन महंगा होकर डीजल ₹ 79.88/लीटर और पेट्रोल ₹ 79.76/लीटर है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच घरेलू बाजार में डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हो गई है।

18 दिनों में बढे इतने दाम-

petrol

18 दिनों की अवधि में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 9.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 9.58 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के अन्य मेट्रो शहरों में डीजल की दरों की तुलना में पेट्रोल की कीमतें अधिक रहीं।

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत-

petrol pamp

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price : 16 साल में सबसे सस्ता हुआ कच्चा तेल

यह भी पढ़ें: अचानक क्यों बढ़ने लगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More