धोनी को संन्यास के लिए मजबूर न किया जाए!

एमएस धोनी के संन्यास को लेकर भी समय समय पर चर्चाएं होती रहती हैं

0

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास के लिए मजबूर नहीं किया जाए क्योंकि एक बार वह चले गए तो लौटकर नहीं आएंगे।

हुसैन ने एक चैनल के एक शो के दौरान कहा, ‘क्या धोनी अभी भी भारतीय टीम में आने के काबिल हैं? यह सावल सभी सदस्यों पर लागू होता है। मैंने जो धोनी को देखा है।’

धोनी के संन्यास पर बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान-

आगे उन्होंने कहा कि मुझे अभी भी लगता है कि उनके पास भारतीय क्रिकेट को देने के लिए काफी कुछ है। हां, एक-दो मौके रहे हैं जहां वह लक्ष्य का पीछा करते हुए असफल हुए हैं। जैसा कि विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में हुआ था। लेकिन उनमें अभी भी काफी प्रतिभा है।

हुसैन ने कहा, ‘आप जो चाह रहे हैं उससे सावधान रहिए क्योंकि एक बार धोनी चले गए तो वापस नहीं आएंगे।’

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर भी समय समय पर चर्चाएं होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी अभी नहीं लेंगे संन्यास, पहले पूरा करेंगे ये काम

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More