धोनी रिटायर : दुनिया के इकलौते कप्तान, जिनकी कप्तानी में टीम ने जीती तीनों ICC ट्रॉफी

0

भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांति से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझिए।”

बीसीसीआई ने भी एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है।

सबसे सफल कप्तान-

mahendra singh dhoni 2020

उम्मीद थी की धोनी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलेंगे लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था।

धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और 28 साल बाद 2011 में भारत को वनडे विश्व कप दिलाया। इसके अलावा धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी दिलाई और टेस्ट में टीम को नंबर-1 बनाया।

धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान थे जिन्होंने आईसीसी के सभी टूनार्मेंट्स- टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

यह भी पढ़ें: भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास

यह भी पढ़ें: तो क्या भाजपा के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More