निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में कहां-कहां से शामिल हुए लोग ?

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

0

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में मौजूद 24 लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी है। उन्होंने बताया कि हमें सटीक आंकड़ा नहीं पता लेकिन मरकज में 1500 से 1700 लोग इकट्ठा हुए थे। अभी तक 1033 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

15 देशों से इकट्ठा हुए लोग-

जानकारी के मुताबिक, निजामुद्दीन स्थित जमात के मरकज में 15 देशों से लोग आए थे। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका समेत कई देश शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या इंडोनेशिया से आए लोगों की थी। सूत्रों के मुताबिक, 800 लोग इंडोनेशिया के मरकज में ठहरे थे। अब इनकी जांच शुरू हो गई है।

इलाका हो रहा सैनिटाइज-

निजामुद्दीन के आलमी मरकज में 36 घंटे का सघन अभियान चलाकर सुबह चार बजे पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। अब इस इलाके में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार तबलीगी जमात का आयोजन करने के लिए 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन से तबलीगी जमात को खाली करवाया गया

यह भी पढ़ें: 5 मस्जिदों में रुके थे जमात में आए 57 विदेशी नागरिक

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More