केजरीवाल का दावा- दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में…

0

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं। दिल्ली में प्रतिदिन प्रति 10 लाख आबादी पर 3057 टेस्ट हो रहे हैं। सोमवार को यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय मानसून सत्र में कही। 

दिल्ली सरकार के मुताबिक, प्रति 10 लाख आबादी पर ब्रिटेन में लगभग 3000, संयुक्त राज्य अमेरिका में 1388, रूस में 2311 और पेरू में 858 कोरोना टेस्ट हो रहे, जबकि भारत में प्रति 10 लाख औसतन 819 टेस्ट हो रहे हैं।

दिल्ली ने दिखाई दुनिया को राह-

मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली मॉडल की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही, यह दो करोड़ लोगों की मेहनत का नतीजा है, पिछले 5-6 माह में दिल्ली के लोगों ने कई मायने में पूरी दुनिया को राह दिखाई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पूरी दुनिया में होम आइसोलेशन का आइडिया दिल्ली में आया, अभी तक 1,15,254 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हुए और होम आइसोलेशन में महज 30 व्यक्तियों की मौत हुई।”

दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक-

दिल्ली सरकार ने सदन को बताया कि भारत में पहली बार प्लाज्मा थेरेपी की इजाजत दिल्ली सरकार ने ली, हमने ट्रायल किया, फिर दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया, आज 1965 लोगों को प्लाज्मा दिया जा चुका है।

दिल्ली के लोगों को पूरे देश के लोगों की सेवा का मौका मिल रहा, देश के अन्य राज्यों से दिल्ली आकर 5264 लोगों का इलाज कराया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में दिल्ली की जनता से बदला ले रही केजरीवाल सरकार: आदेश

यह भी पढ़ें: दिल्ली: अब फाइव स्टार होटल में नहीं होंगे कोरोना केयर सेंटर

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More