सर्वे : दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें का ऐलान किया जा चुका है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि राष्ट्रीय राजधानी में कौन मुख्यमंत्री बनेगा। इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक सर्वे किया गया है।

सर्वे की मानें तो आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और दोबारा सरकार बना सकती है। हालांकि आप को सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इस बार किसे कितनी सीटें-

सर्वे के मुताबिक कुल 70 में से आप को 59 सीटें मिल सकती है। पार्टी को आठ सीटों का नुकसान हो सकता है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटें चाहिए। आप के अलाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार के विधानसभा चुनाव में आठ सीटें जीत सकती है यानि उसे पांच सीटों का फायदा हो सकता है। वहीं कांग्रेस के बात करें तो कांग्रेस तीन सीटें हासिल कर सकती है।

बता दें कि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी।

केजरीवाल के सामने चुनौती-

दिल्ली में कुछ 70 विधानसभा सीटें हैं। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है। केजरीवाल अपने पांच साल के कामकाज को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

वहीं बीजेपी दिल्ली में करीब 21 साल से सत्ता का वनवास झेल रही है। ऐसे में सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश में पार्टी जुटी है।

बात करें अगर कांग्रेस की तो अपना सियासी वजूद बचाने और अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कवायद में जुटी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फ्री WiFi, 200 Mbps तक मिलेगी स्पीड

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने किया Delhi Elections 2020 की तारीख का ऐलान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More