मनचलों ने लड़कियों से पूछा- रेट क्या है? फिर हुआ कुछ ऐसा, सॉरी बोलते हुए भागे

0

देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। देश के तमाम महानगरों व बड़े शहरों की तुलना में दिल्ली में महिला अपराध की स्थिति बद से बदतर है।

हाल ही में दिल्ली से महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के हौज खास इलाके में हुई।

क्या है पूरा मामला-

यहां नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

लड़कियों का आरोप है कि जब वह पार्टी करके निकल रही थीं, तब वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उनपर कमेंट किया और उनका ‘रेट’ पूछा।

सॉरी कहते हुए भागे लड़के-

एक प्रतिष्ठित पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक, मनचलों की इस हरकत से लड़कियां आगबबूला हो गईं। आक्रोशित लड़कियों ने मनचलों को जमकर झाड़ा।

इतना ही नहीं लड़कियों ने मनचलों का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद बवाल बढ़ता देख लड़के वहां से भागने लगे। इस दौरान कई लड़के सॉरी-सॉरी रह रहे थे।

delhi molestation

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने इस मामले में एफआईआर के लिए पुलिस को नोटिस भी भेजा है।

यह भी पढ़ें: मनचलों ने बड़ी बहन को छेड़ा तो छोटी बहन ने ऐसे सीखाया सबक, वीडिया हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: ‘अब मनचलों की खैर नहीं…’ लड़की छेड़ी तो ये होगा अंजाम…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More