दिल्ली में AAP की आंधी, मिल सकती हैं 54-60 सीटें

0

दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी। टाइम्स नॉउ-IPSOS ओपिनियन पोल की मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप के बेहद मजबूत सरकार बनेगी।

2020 विधानसभा चुनाव में पार्टी को 54-60 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 10-14 सीटों में ही संतोष करना पड़ सकता है। पोल में कांग्रेस को 2 सीटें मिलने की संभावना है।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पोल के अनुसार अगर दिल्ली में अभी लोकसभा चुनाव हुए तो सभी 7 सीटों पर बीजेपी जीत सकती है।

AAP को 52 फीसदी वोट का अनुमान-

इस चुनाव में AAP को 52% वोट मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 34% वोट मिल सकता है।

अगर पोल के अनुमान सीटों में तब्दील होते हैं तो आपको 60 तक सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि 2015 चुनाव के मुकाबले आप के वोट शेयर में 2.5 फीसदी का नुकसान है जबकि बीजेपी को भी 1.7 प्रतिशत वोटों का नुकसान होता दिख रहा है।

केजरीवाल के सामने चुनौती-

दिल्ली में कुछ 70 विधानसभा सीटें हैं। सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने सत्ता को बचाए रखने की चुनौती है। केजरीवाल अपने पांच साल के कामकाज को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

वहीं बीजेपी दिल्ली में करीब 21 साल से सत्ता का वनवास झेल रही है। ऐसे में सत्ता में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश में पार्टी जुटी है।

बात करें अगर कांग्रेस की तो अपना सियासी वजूद बचाने और अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने की कवायद में जुटी है।

यह भी पढ़ें: सर्वे : दिल्ली में फिर से बन सकती है केजरीवाल की सरकार

यह भी पढ़ें: जाने 5 साल में कितने अमीर हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More