तैमूर पर लट्टू हुईं दीपिका और आलिया, Video वायरल

यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक एड के लिए शूट कर रहे थे

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फोलोविंग है। यहां तक की दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी उनकी फैन है।

इन दिनों तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट आहें भरती दिख रही हैं।

यहां देखें Video-

तैमूर का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन रहा है और बॉलीवुड की दोनों खूबसूरत बालाओं ने इसे देखकर करीब एक ही तरह रिएक्शन भी दिया है।

दीपिका अलिया हुआ फैन-

दरअसल, यह वीडियो एक शूटिंग सेट का है, जहां करीना कपूर और सैफ अली खान एक एड के लिए शूट कर रहे थे। वीडियो को एक हेयर स्टाइलिस्ट द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें तैमूर हेयर ब्लोअर से खेलते नजर आ रहे हैं और काफी खुश दिख रहे हैं।

इस वीडियो पर दीपिका ने लिखा, ‘चुरा लो इसे’ तो वहीं आलिया ने कमेंट किया, ‘ओह माइ गॉड’। तैमूर का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाबी जूती पहन खुश हुए तैमूर, सलीम मर्चेंट ने शेयर की फोटो

यह भी पढ़ें: मामा की बारात में जमकर नाचे तैमूर, मम्मी करीना ने भी किया खूब डांस

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More