दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में रचा इतिहास, बनी दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज

दीपिका कुमारी दुनिया की नंबर एक तीरंदाज बनीं।

0

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में इतिहास रचा है। विश्व कप स्टेज 3 में रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा को 6-0 से जीतकर स्वर्ण पदक की अपनी हैट्रिक पूरी। इस जीत के साथ ही दीपिका दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल की है।

ये भी पढ़ें- Live: अंबेडकर सांस्कृतिक कल्चरल सेंटर का शिलान्यास कर रहे हैं राष्ट्रपति

 

रांची से ताल्लुक रखने वाली 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।  विश्व तीरंदाजी की तरफ से ट्वीट किया गया कि, दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं दीपिका के तीरंदाजी विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतने और विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर उनके पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, हम दीपिका की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं, उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में मेडल हासिल करना है, हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने पति के साथ ओलंपिक से स्वर्ण पदक लाएगी। इसके बाद उन्होंने अपने पति अतानू दास के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद नीदरलैंड के सेफ वान डेन और गैब्रिएला की जोड़ी को 5-3 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद रांची की राजकुमारी ने रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना के 40 हजार से कम मामले दर्ज, 52 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More