प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ विनर बनीं ‘दीपिका’

0

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)ने इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा को पॉपुलैरिटी के मामले में एक बार फिर पछाड़ दिया है। भारत में पहली बार अनाउंस हुए इंस्टाग्राम अवॉर्ड में दीपिका ‘मोस्ट फॉलोड अकाउंट’ टाइटल की विनर बनी हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका के 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कोहली के इंस्टा पर 19.09 मिलियन हुए फॉलोअर्स

वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर हैं आलिया भट्ट। मार्च 2018 तक उनके 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट’ का टाइटल जीता है। कोहली के इंस्टा पर 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

also read :  JNU : हंगामे के बाद, यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर पर FIR दर्ज

ईशान खट्टर को ‘तेजी से उभरते हुए अकाउंट’ का अवॉर्ड दिया गया है। आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को अवार्ड्स में स्‍पेशल मेंशन दिया गया है। बीते दिनों में दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है। फिल्म पद्मावत की रिलीज के दौरान विवाद में उनका नाम छाया रहा।

ग्लोबल प्लेटफार्म में बड़ा नाम साबित हो रही हैं

उन्हें कभी जान से मारने की धमकी मिलती, तो कभी नाक काटने की। मूवी में अपने किरदार की बदौलत भी वे सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहीं। वहीं इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी रहती हैं। वे ग्लोबल प्लेटफॉर्म में बड़ा नाम साबित हो रही हैं। लेकिन इंडियन फैंस के बीच उनकी दूरी बढ़ती जा रही है। काफी समय से वे किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More