Video : शादी के लिए इटली रवाना हुए दीपिका-रणवीर

0

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आगामी 14 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी दिनों से इस बात को लेकर चर्चाएं हो रही थीं कि दोनों शादी किस स्थान पर करेंगे तो अब यह बात पक्की हो चुकी है। चूंकि शुक्रवार की रात को रणवीर और दीपिका दोनों ही इटली के लिए रवाना हो गए।

ranveer

तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया

खास बात यह रही कि दोनों एयरपोर्ट लुक में भी एक दूसरे के साथ ड्रेस में कोऑर्डिनेट करते नजर आए। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के ट्रेडिशनल लिबास में थे, दीपिका ने सफेद स्कर्ट के साथ ट्यूनिंग की थी। रणवीर अपने चिर परिचित अंदाज़ में भी मीडिया फोटोग्राफरों के साथ नजर आए तो दीपिका ने भी हाथ हिला कर वेब किया।

Also Read : सिगरेट पीने से मना करने पर गर्भवती को ट्रेन से दिया धक्का, मौत

उनके चेहरे से वेडिंग ग्लो साफ झलक रहा था और झलके भी क्यों न, वेडिंग पर जाने से पहले अपने स्पेशल डे के लिए दीपिका काफी शिद्दत से जुटी हुई थीं। उनके फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, वेडिंग डे से पहले मुंबई में लड़की का आखिरी वर्कआउट सेशन।

deepika

दीपिका ने जम कर वर्कआउट किया है

इस पर दीपिका ने जवाब में लिखा है मूर्ख। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर सिंह के साथ रणवीर सिंह के पिता भी नजर आए।अब इससे साफ जाहिर है कि इटली जाने वाले दिन तक दीपिका ने जम कर वर्कआउट किया है।

वहीं बता दें कि दोनों अपने डी डे पर साबसाची के ही डिजायनर वियर पहनने वाले हैं, चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में साब्साची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नज़र आए।जाहिर है कि अब दीपिका और रणवीर के फैन्स को बेसब्री से उनकी शादी के दिन का इंतजार रहेगा जब दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे। बता दें कि दोनों 14 और 15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके बाद इटली से लौट कर दोनों मुंबई में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेशन पार्टी करने वाले हैं। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More