यूपी: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, दरोगा का फटा सिर

0

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के विन्ध्याचल धाम में आरोपी ने पकड़ने गये पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गये। दरोगा का सिर फट गया, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

दरोगा के साथ गए अन्य सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर भी आरोपी ने लाठी से हमला किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है।

यूपी पुलिस

थाने में दर्ज कराया गया मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात में मां विन्ध्यवासिनी देवी के शयन आरती के लिए श्रृंगारिया विश्वनाथ मिश्र जब मंदिर के गर्भ गृह में जा रहे थे। उसी समय एक अन्य पंडा अमित पाण्डेय जिस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह श्रृंगार के दौरान दर्शन के लिए अड़ गया और विश्वनाथ की पिटाई कर दी। इस सम्बन्ध में थाने में मामला दर्ज कराया गया। बड़े श्रृंगारिया के पुत्र विश्वनाथ मिश्र की पिटाई की गई।

पुलिस टीम पर आरोपी ने लाठी से किया हमला

उन्होंने बताया मामला दर्ज होने के बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक (दरोगा) रविकांत मिश्र पुलिस बल के साथ आरोपी अमित पाण्डेय को गिरफ्तार करने के लिए गये। उसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में दरोगा के अलावा सिपाही दीप नारायण और संतोष को चोटें आयी हैं। जिसमें गंभीर रुप से घायल दरोगा रविकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी ने खुद को घायल कर लिया है। उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

इस बीच पंडा समाज के एक पदाधिकारी ने बताया कि जब नियम बनाए गए हैं कि श्रृंगार के दौरान कोई मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन नहीं कर सकता, इसके बाबजूद दर्शन के लिए वह गुडंई किये जा रहा था।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर : BJP सरपंच पर सरेआम आतंकी फायरिंग, मौत

यह भी पढ़ें: कर्फ्यू में चल रही थी पार्टी, पुलिस ने मारा छापा; 13 पर मामला दर्ज

यह भी पढ़ें: सुशांत केस: IPS अधिकारी को छोड़ने से BMC का इनकार, DGP बोले- अब जाएंगे कोर्ट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।) 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More