चांदनी सिंह के आइटम नंबर की धूम, मिले 4 मिलियन व्यूज
भोजपुरी के पॉपुलर एक्टर पवन सिंह का एक आइटम नंबर सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल हो रहा है। इस आइटम नंबर में चांदनी सिंह ने बेहतरीन परफॉरमेंस से हलचल मचा दी है।
अब तक इस आइटम नंबर को 4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी फिल्मों के शौकीन लोग इस खूब पसंद कर रहे है और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
एक्टर पवन सिंह की फिल्म क्रैक फाइटर सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है। इसके गाने भी सुपरहिट साबित हुए। इस आइटम नंबर में चर्चित अभिनेत्री चांदनी सिंह ने बेहतरीन परफार्मेंस दी है। उनके लटके-झटके दर्शकों के होश उड़ा रहे है।
धूम मचा रहा ये गाना-
मेकर्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्रैक फाइटर फिल्म के सभी गाने हिट हो चुके है। वेव म्यूजिक ने यूट्यूब पर इस गाने को अपलोड किया है।
इस गाने को अब तक 4,609,850 व्यूज मिल चुके हैं। 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। इस आइटम नंबर को प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं।
यह भी पढ़ें: हिट हुई ‘क्रैक फाइटर’ और लुलिया गर्ल की जोड़ी, बिहार-झारखंड में मचा रही धमाल
यह भी पढ़ें: ‘क्रेक फाइटर’ पवन सिंह जमकर मचा रहे सिनेमाघरों में धमाल
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)