‘क्रेक फाइटर’ पवन सिंह जमकर मचा रहे सिनेमाघरों में धमाल

0

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह की हैरतअंगेज कारनामों से सजी फिल्म क्रेक फाइटर सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। फिल्म के अच्छी ओपनिंग से डिस्ट्रीब्यूटर्स सहित सिनेमाघर के मालिकों के चेहरे खिले हुए है।

फिल्म में किये गए नए एक्सपेरिमेंट-

रंगों के त्योहार होली में रिलीज हुई इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई एक्सपेरिमेंट किए गए है जो दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहे है। निर्माता उपेंद्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवस देने के लिए क्रेक फाइटर का निर्माण कर एक मिसाल कायम की है।

हैरतअंगेज कारनामा करते नज़र आ रहे पवन-

फिल्म में पवन सिंह का किरदार काफी अलग और सरप्राइजड है। इसमें पवन सिंह दो ​हसीनाओं के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। पवन सिंह का हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।

एक्शन से भरपूर फिल्म-

फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा और संवाद ​वीरू ठाकुर ने लिखे है और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। यह फिल्म ​भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे मंहगी फिल्म बताई जा रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में पवन सिंह के साथ मुख्य किरदार में निधि झा, संचिता बनर्जी, चांदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अभिषेक पांडेय गोलू, बालगोविंद बंजारा, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने खिलखिलाते हुए फैंस को दी होली की शुभकामनाएं…

यह भी पढ़ें: ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ का जलवा बरकरार, ‘निरहुआ’ ने रचा इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)   

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More