नोएडा में कोरोना से पहली मौत, मचा हड़कंप

0

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 हो गयी है। इसमें से 37,916 कोरोना पॉजिटिव हैं। देश भर में अब तक 16,539 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 1886 हो गयी है।

नोएडा में कोरोना संक्रमण से पहले व्यक्ति की मौत हुई है। ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे मौत हो गई। मृतक नोएडा सेक्टर-22 के निवासी थे। गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह पहली आधिकारिक मौत है।

संक्रमित व्यक्ति ने तोड़ा दम-

Symptoms

नोएडा के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया, ‘मृतक को नोएडा के मेट्रो अस्पताल से गुरुवार की रात को ही ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शिफ्ट किया गया था, जहां शुक्रवार तड़के संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। कोरोना से गौतमबुद्धनगर में ये आधिकारिक मौत है।’

आपको बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद के एक शख्स की नोएडा के अस्पताल में मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन ने उसे अपने यहां का मामला नहीं माना था।

यह भी पढ़ें: कोरोना से पुलिस के जवान की मौत, इतने पुलिसकर्मी संक्रमित

यह  भी पढ़ें: बच्चे को जन्म देने के 3 दिन बाद ही महिला सिपाही की कोरोना से मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More