भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

0

भारत में लगातार दूसरे दिन सोमवार को कोविड-19 के 11,000 से अधिक मामले सामने आए, जिससे देश में कुल संख्या 3,32,424 हो गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से मिली है।

मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में करीब 11,502 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि लगातार चौथे दिन 10,000 से अधिक मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद से बीते 24 घंटे में कुल 325 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मरने वाले लोगों की संख्या 9,520 हो गई है।

वहीं लगातार सातवें दिन इससे उबरने वाले लोगों की संख्या (1,69,797) सक्रिय मामलों की संख्या (1,53,106) से अधिक रही।

Cases

महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक मामलों वाला राज्य बना रहा, जहां कुल मामले 1,07,958 हैं। यहां अब तक 3,990 मौतें हुईं है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3,390 नए मामले सामने आए हैं।

इसके बाद तमिलनाडु (44661) और राष्ट्रीय राजधानी (41182) का स्थान है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,224 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी मरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,327 हो गई।

इसके बाद 23,544 मामलों के साथ गुजरात, जहां 1,477 मौतें हो चुकी हैं, उत्तर प्रदेश (13,615), राजस्थान (12,694), मध्य प्रदेश (10,802) और पश्चिम बंगाल (11,087) का स्थान आता है।

यह भी पढ़ें: भारत में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, तीसरे दिन आए करीब 10 हजार मामले

यह भी पढ़ें: क्‍या भारत कोरोना वायरस संक्रमण के थर्ड स्‍टेज की ओर बढ़ रहा है?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More