लगातार बढ़ रही कोरोना पीड़ितों की संख्या, 68 की हो चुकी है मौत

देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या कुल मिलाकर 2902 हो गई है, जबकि 2650 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं

0

देश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या कुल मिलाकर 2902 हो गई है, जबकि 2650 लोग अभी भी इस वायरस से संक्रमित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 183 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं। देश भर में मरने वालों की संख्या 68 तक पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 601 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इन्हीं 24 घंटे के भीतर 12 मौतें भी हुईं हैं। इसी खबर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से कुल 184 लोग ठीक हो चुके हैं।

21 दिनों का लॉकडाउन जारी-

ध्यान रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच भारत में फंसे 112 फ्रेंच नागरिकों को एयर इंडिया के विशेष विमान से पेरिस ले जाया जा रहा है।

विमान ने शनिवार सुबह उड़ान भरी है। यह विमान पहले मुंबई जाएगा और फिर वहां से सीधे पेरिस के लिए उड़ान भरेगा। यह सभी फ्रेंच नागरिक कोच्चि, बेंगलुरु और मुंबई में फंसे थे।

यह भी पढ़ें: कोरोना के डर से सफाई को लेकर ज्यादा जागरूक हुए भारतीय

यह भी पढ़ें: कोरोना : भारत में अब तक 53 की मौत, 1,723 संक्रमित

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)49

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More