कोरोना बना काल, देश में अब तक हुई इतनी मौत

0

देश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1 लाख 73 हजार 763 पहुंच गई है। इसमें 86 हजार 422 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 82 हजार 369 लोग स्वस्थ घोषित किये जा चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश भर में मरने वालों की संख्या 4 हजार 971 हो गई है।

इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अंडमान निकोबार द्वीप में भी अब कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। शनिवार सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 33 मामले दर्ज किये गये हैं। उधर,आंध्र प्रदेश में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या अब 3 हजार 436 पहुंच गई है, इसमें 1 हजार 150 सक्रिय मामले हैं। वहीं 2 हजार 226 को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 60 लोगों की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में कुल तीन मरीज सामने आए हैं, इनमें से 2 एक्टिव केस हैं और 1 मरीज स्वस्थ हो चुका है।

लगातार बढ़ रहा आंकड़ा-

शव का कोरोनावायरस टेस्‍ट

असम में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 1 हजार 24 है, जिनमें से 895 अभी भी कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और 125 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बिहार में शनिवार सुबह तक कुल 3 हजार 376 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2 हजार 150 अभी भी करोना संक्रमित हैं और 1 हजार 211 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में आंकड़ा 289 पहुंच चुका है, जिनमें से 96 कोरोना पॉजिटिव हैं और 189 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 415 पहुंच गयी है। इनमें 314 अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 30 लोगों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां एक शख्स की मौत हुई है। इस बीच दादर नगर हवेली से अब तक सिर्फ दो मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना से संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 17 हजार 386 लोग इस वाायरस की चपेट में आ चुके थे, जिनमें से अभी भी 9 हजार 142 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं और 7 हजार 846 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 398 लोगों की मौत हो चुकी है। गोवा में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 89 हो गई है, जिनमें से 28 सक्रिय मामले हैं और 41 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। गुजरात में यह संख्या 15 हजार 934 पहुंच चुकी है। इनमें से 6 हजार 343 सक्रिय मामले हैं और 8 हजार 611 स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। इस राज्य में अब तक 980 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्यों का ऐसा है हाल-

हरियाणा में आंकड़ा 1 हजार 721 पर पहुंच गया है। इनमें से 762 सक्रिय मामले हैं और 940 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 है। हिमाचल में यह आंकड़ा 295 पहुंच चुका है, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 203 है और 87 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 5 लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2 हजार 164 हो गई है, जिनमें से 1 हजार 261 सक्रिय मामले हैँ और 875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां अब तक 28 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड में शनिवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 511 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 290 अभी भी इस बीमारी से ग्रसित हैं और 216 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 5 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में यह आंकड़ा 2 हजार 781 पहुंच गया है, जिनमें से 1 हजार 839 सक्रिय मामले हैं और 894 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 48 लोगों की मौत हुई है।

People wear masks

केरल में कोरोना मामलों की कुल संख्या 1 हजार 150 हो गई है, जिनमें से 577 लोग अभी भी कोरोनावायरस से ग्रसित हैं और 565 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। लद्दाख में कुल 74 मामले सामने आए हैं। इनमें से 130 कोरोना के सक्रिय मामले हैं और 45 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। मध्यप्रदेश में यह संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां 7 हजार 645 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 3 हजार 42 है और 4 हजार 269 लोग स्वस्थ हुए हैं। यहां 334 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना से प्रभावितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 62 हजार 228 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 33 हजार 133 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। यहां अब तक 26 हजार 997 लोग स्वस्थ हुए हैं और 2 हजार 98 लोगों की मौत हुई है। मणिपुर में 59 मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 51 है और 8 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। मेघालय में 27 मामले दर्ज किए गये हैं, जिनमें से 14 सक्रिय मामले हैं। यहां एक शख्स की मौत हुई है ।

मिजोरम में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। नागालैंड में 25 मामले सामने आए, जिनमें से 25 सक्रिय मामले हैं। उड़ीसा में 1 हजार 723 मामले हैं, जिनमें से 829 सक्रिय मामले हैं और 887 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 7 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 51 मामले सामने हैं, जिनमें से 37 सक्रिय मामले हैं और 14 लोग ठीक हुए हैं। पंजाब में अब तक 2 हजार 197 मामले दर्ज किए गये हैं, सक्रिय मामलों की संख्या 206 है। वहीं 1 हजार 949 लोग स्वस्थ घोषित हो चुके हैं। यहां 42 लोगों की मौत हुई है।

कई मरीज हुए ठीक-

corona

इधर राजस्थान में शनिवार सुबह तक 8 हजार 365 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2 हजार 937 लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं और 5 हजार 244 लोग स्वस्थ घोषित हो चुके हैं। यहां 184 लोगों की मौत हुई है। सिक्किम में अब तक सिर्फ एक मामला अब तक सामने आया है। तमिलनाडु में अब तक 20 हजार 246 मामले दर्ज किए गए है, जिनमें से 8 हजार 779 सक्रिय मामले हैं। यहां 11 हजार 313 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 154 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में कुल 2 हजार 425 मामले सामने आए, जिनमें से 973 सक्रिय मामले हैं और 1 हजार 381 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 71 लोगों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 251 मामले सामने आए हैं, इनमें से 80 एक्टिव केस हैं। वहीं 171 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उत्तराखंड में शनिवार सुबह तक 716 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 609 सक्रिय मामले हैं और 102 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 5 लोगों की मौत हुई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह तक 7 हजार 284 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 2 हजार 842 लोग अभी भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं जबकि 4 हजार 244 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 198 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में आंकड़ा 4 हजार 813 पर पहुंच चुका है, इनमें 2 हजार 736 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1 हजार 775 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। यहां 302 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना बना काल, 1 लाख से ज्यादा मरे

यह भी पढ़ें: कोरोना ने मचाई तबाही, दुनियाभर में 3.55 लाख से अधिक मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More