CORONA से शाही परिवार की पहली सदस्‍य स्‍पेन की राजकुमारी की मौत

कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं

0

स्पेन में CORONA वायरस का कहर दिनो दिन विकराल होता जा रहा है और इससे संक्रमण के चलते मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में स्पेन के शाही परिवार की राजकुमारी 86 वर्षीया मारिया टेरेसा की CORONA से मौत हो गई। मारिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्‍य हैं जिनकी इस महामारी से मौत हुई है। 86 साल की राजकुमारी मारिया स्‍पेन के राजा फेलिपे छठें की चचेरी बहन थीं।
राजकुमारी के भाई ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी

राजकुमारी मारिया के भाई राजकुमार सिक्‍टो एनरिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर राजकुमारी के निधन की सूचना दी।वे उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।

यह भी पढ़ें: राणा कपूर को जेल में कोरोना का डर, मांगी जमानत

नोवस CORONA वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं

राजकुमारी मारिया के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कर्मचारी बीमार, कोर्ट 3 दिन बंद

कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं

स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More