दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

0

दिल्ली सरकार के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। केजरीवाल को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका कोरोना टेस्ट हुआ था। शाम को रिपोर्ट निगेटिव आई है।

खुद को किया था सेल्फ क्वारंटाइन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में भी कोरोना के लक्षण दिखे थे। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इतना ही नहीं, जो अफसर केजरीवाल से मिल थे, वे भी सावधानी बरत रहे हैं।

पहले ही सभी सरकारी कार्यक्रमों एवं बैठकों से अलग कर चुके मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और इस समय कोई बैठक नहीं कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने किसी अधिकारी से भी मुलाकात नहीं की। उन्होंने स्वयं को अपने आवास के अंदर आइसोलेशन में रखा था।

विवार की सुबह मुख्यमंत्री ने की थी कैबिनेट बैठक

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार की सुबह मुख्यमंत्री ने एक कैबिनेट बैठक की थी। इस बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। बैठक में मुख्य सचिव विजय देव भी मौजूद थे। हालांकि, बुखार आने के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

यह भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए संबित पात्रा, ट्वीट कर बताया अपना हाल

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट, खांसी-बुखार की शिकायत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More