आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले 6 लाख से ऊपर

0

आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले 6 लाख से ऊपर चले गए हैं। यहां एक दिन में गुरुवार को 8,702 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 6,01,462 हो गई है। सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी और पश्चिमी गोदावरी में नए मामले सामने आए। उसके बाद चित्तूर, प्रकासम, कडापा और नेलोर का स्थान आता है।

आंध प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों में थोड़ी कमी आई है। अब ये 90,279 से घट कर 88,197 पर आ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में कोरोनावायरस से 72 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या राज्य में 5,177 हो गई है।

राज्य में इस वायरस से उबरने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यहां एक दिन में 10,712 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 5.08 लाख हो गई है।

यह भी पढ़ें: भाजपा की पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने हरसिमरत कौर का स्वीकार किया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : CM योगी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More