भारत में कोरोना मामलों में गिरावट जारी, कुल संक्रमितों की संख्या 76 लाख के करीब

0

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 46,790 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 75,97,063 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पिछले ढ़ाई महीने में कोरोनावायरस के मामलों में ये सबसे कम वृद्धि है।

इतनी है सक्रिय मरीजों की संख्या-

coronavirus,

देश में फिलहाल 7,48,538 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं, और 67,33,328 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 587 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,15,197 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक्टिव मामले छह हफ्ते बाद अब 8 लाख से कम हो गए हैं और गिरावट लगातार जारी है।

रिकवरी और मृत्यु दर-

केरल

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा था कि देश के कुछ हिस्सों में सामुदायिक संक्रमण है।

देश में रिकवरी रेट 88.26 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 16,01,365 मामले सामने आ चुके हैं और 42,240 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नमूनों की जांच की संख्या-

corona vranasi

इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में एक दिन में 10,32,795 टेस्ट हुए, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 9,61,16,771 हो गई।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 2021 अप्रैल तक हर अमेरिकी को मिल जाएगी कोविड-19 वैक्सीन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More