पहाड़ में उगाया 7.1 फुट का खड़ा धनिया, गिनीज वर्ल्ड में दर्ज

खेती में पॉलीहाउस का इस्तेमाल नहीं

0
नई दिल्ली: देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ में जैविक पद्धति से 7.1 फुट खड़ा धनिया coriander का पौधा उगाकर किसान गोपाल उप्रेती ने गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

गोपाल उप्रेती ने मंगलवार को गिनीज वर्ल्‍ड वाला देते हुए कहा कि सबसे ऊंचा coriander का पौधा उगाने के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में दर्ज कर लिया गया है।

उप्रेती ने खास बातचीत में बुधवार को कहा कि उन्होंने जैविक तरीके से coriander का 2.16 मीटर यानी 7.1 फुट का पौधा उगाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले coriander के पौधे का गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में 1.8 मीटर यानी 5.11 फुट का था।

पॉलीहाउस का इस्तेमाल नहीं

बिल्लेख रानीखेत अल्मोड़ा के जी एस ऑर्गेनिक एप्पल फॉर्म में गोपाल उप्रेती ने जैविक पद्धति से coriander की खेती की है, जिसमें पॉलीहाउस का इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके खेत में कोई एक पौधा सात फुट ऊंचा नहीं है बल्कि कई पौधों की लंबाई सात फुट तक है।

उप्रेती से जानना चाहा कि उन्होंने कैसे इतनी लंबाई के coriander के पौधे उगाए। उन्होंने बताया, “हम परंपरागत खेती करते हैं और जैविक पद्धति से पौधे उगाते हैं। इसमें जैविक खाद ही डालते हैं, मसलन कंपोस्ट नीम केक का इस्तेमाल करते हैं।”

गोबर की खाद से पौधे को पुष्टि मिलती है

उन्होंने बताया कि खासतौर से गोबर की खाद से पौधे को पुष्टि मिलती है और उसमें वृद्धि होती है। उप्रेती ने कहा कि उन्होंने कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए coriander का पौधा नहीं उगाया है, बल्कि करीब आधे एकड़ में इसकी खेती की है।

उप्रेती ने बताया कि जो वैज्ञानिक उनके खेतों का निरीक्षण करने आए थे, उन्होंने इसे देखकर हैरानी जताई और इसे अजैविक यानी रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करके धनिया की खेती से बेहतर बताया। गोपाल उप्रेती न सिर्फ धनिया उगाते हैं बल्कि अपने फार्म में कई फलों और सब्जियों और मसालों की भी खेती करते हैं।

मिथक टूट गया

उन्होंने बताया कि जैविक पद्धति से की गई धनिया की खेती से वह मिथक टूट गया है जिसमें कहा जाता है कि रासायनिक उर्वरक के बिना बेहतर पैदावार नहीं हो सकती। बकौल उप्रेती उनके उगाए धनिया के एक पौधे से कम से कम 500.600 ग्राम धनिया निकलता है जबकि कुछ बड़े पौधों से तो 700.800 ग्राम तक धनिया निकलता है। हालांकि अजैविक खेती में धनिया के एक पौधे से 50 ग्राम से 200 ग्राम तक ही धनिया निकलता है।

दाम भी अच्छे मिलते हैं

इस तरह जैविक खेती से न सिर्फ पैदावार बढ़ी है बल्कि इसके दाम भी अच्छे मिलते हैं। राजस्थान के कोटा स्थित मंडी में मंगलवार को धनिया का भाव 4500-5000 रुपये क्विंटल था जबकि उप्रेती ने बताया कि उन्होंने विगत में 500-600 रुपए प्रति किलो जैविक धनिया बेचा है और आगे इससे भी ज्यादा दाम की उम्मीद करते हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर धनिया उन्होंने बीज के लिए किसानों को ही बेचा है। उप्रेती ने इस उन्नत नस्ल के धनिया के बीज भी खुद ही तैयार किए हैं। वह विगत चार-पांच साल से जैविक पद्धति से धनिया उगा रहे हैं।

आवेदन किया था

गोपाल उप्रेती ने 21 अप्रैल 2020 को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में विश्व के सर्वाधिक ऊंचा धनिए के पौधे को रिकॉर्ड करने के लिए आवेदन किया था।

गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज होने पर खुशी जाहिर करते हुए उप्रेती ने कहा कि यह समस्त भारत के किसानों का सम्मान है, खासतौर से जैविक कृषि के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए, मौत पीछे छूटती गई!

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बनारस के इस स्कूल ने पेश की नजीर, छात्रों से नहीं लेगा 3 महीने की फीस

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More