खाकी हुई शर्मसार: क्वारंटाइन सेंटर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म, जातिसूचक शब्द भी कहे

0

अक्सर समाज की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले पुलिस कर्मी ही अपनी करतूतों से सुर्खियों में बने रहते हैं। कानून की रक्षा की शपथ लेकर खाकी वर्दी पहने वाले ही खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। अपने कारनामों से पुलिस की छवि को धूमिल करते हैं और पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार कर देते हैं।

क्वारंटाइन सेंटर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म

ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर में महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि रेप का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि एक पुलिसवाले पर ही लगा है।

विभाग के एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप

महिला कॉन्स्टेबल ने अपने ही विभाग के एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी सिपाही अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी सिपाही अनिल कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

एसएचओ

आरोपी सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल, मामला झारखंड के जमशेदपुर का है। बताया जा रहा है कि मामला बीती 20 अगस्त का है, लेकिन 24 अगस्त को थाने में शिकायत दी गई, जिसके बाद आरोपी सिपाही अनिल सिंह को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अनिल सिंह सिदगोड़ा थाने का सिपाही

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल सिंह सिदगोड़ा थाने का सिपाही है, जो कोविड-19 क्वारंटाइन सेंटर में ही सुरक्षा के लिए तैनात था। वहीं पीड़ित महिला सिपाही दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई सिदगोड़ा की एक महिला बंदी के साथ वहां तैनात थी।

क्वारंटाइन सेंटर में महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही ने किया दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल और सिपाही अनिल कुमार की ड्यूटी सिदगोड़ा क्षेत्र के प्रोफेसनल कॉलेज में बने क्वारंटाइन सेंटर में एक ही जगह लगी थी। इसी दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ सिपाही अनिल कुमार ने दुष्कर्म किया है।

परिवार की हत्या की धमकाते देेते हुए किया रेप

पुलिस की दी गई शिकायत में महिला सिपाही ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव बंदी के साथ कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी पर थी। उसके पास सिपाही अनिल 20 अगस्त की शाम को साढ़े 6 बजे आया और बातचीत करने लगा। उसने महिला सिपाही से कहा कि नीचे वायरस के चलते कमरा ठीक नहीं है। इसलिए ऊपर में कमरा दिखा देते हैं, जो सुरक्षित है।

महिला सिपाही उसके बहकावे में आ गई और आरोपी अनिल सिंह के साथ ऊपर कमरे में चली गई। फिर अनिल सिंह ने धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़ित महिला सिपाही रोने लगी तो अनिल सिंह ने कहा कि यदि वह किसी से घटना के बारे में जिक्र करेगी तो उसके परिवार की वह हत्या कर देगा।

आरोपी सिपाही अनिल सिंह से पूछताछ

घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपने उच्चाधिकारियों से घटना की शिकायत की, जिसमें डीएसपी सीसीआर के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। इसके बाद अनिल सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

एएसआई थे महिला सिपाही के पति

महिला सिपाही के मुताबिक, उसके पति एएसआई थे, जिनकी पलामू में मौत हो गई थी। महिला की बहाली अनुकंपा पर हुई है। पति की मृत्यु के बाद पत्नी को बहाल किया गया।

RAPE

नीची जाति का कहकर महिला सिपाही को किया प्रताड़ित

इसके अलावा पीड़िता ने सिपाही अनिल सिंह पर आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नीची जाति का कहकर प्रताड़ित किया। इसके आधार पर एससी-एसटी की धारा भी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें: आठ IPS समेत 97 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

यह भी पढ़ें: 15 IPS अफसरों को मिली तैनाती, DGP ऑफिस से जारी हुई लिस्ट

यह भी पढ़ें: UP: सिपाही को पीछे से मारी गोली, खून से लथपथ पहुंचा घर और तोड़ा दम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More