जब रोड शो के दौरान प्रियंका बच्ची पर लुटाने लगी ममता…

0

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव नियुक्त हुई प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को दोपहर 12 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ। जिसमें प्रियंका, राहुल संग कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता कानपुर रोड होते हुए हजरतगंज में गांधी प्रतिमा तक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

प्रियंका ने रोड शो के दौरान बच्ची से किया दुलार:

बड़ी तादात कार्यकर्ता कांग्रेस के मेगा रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका ने एक बच्ची को उनके काफिले में शामिल देखा, जिसके बाद उन्होंने बच्ची को अपने पास बुलाया और बस में बैठा लिया। प्रियंका ने बच्ची को गोद में उठा लिया और उससे प्यार दुलार करने लगी। उनके इस रवैये पर बच्ची भी मुस्कुराती नजर आई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में और जोश भर गया और वे जमकर नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें: इन अनोखे तरीकों से पीएम मोदी को घेर रहा कांग्रेस का मेगा रोड शो

महात्मा गांधी, पटेल और डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बता दें कि एयरपोर्ट से निकलने के बाद कानपुर रोड, अवध हॉस्पिटल चौराहा, आलमबाग चौराहा, नत्था होटल तिराहा (चारबाग), हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग चौराहा और लालबाग होते हुए प्रियंका गांधी का काफिला हजरतगंज पहुंचा। यहां तीनों नेताओं ने हजरतगंज में जीपीओ पर महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More