‘राजनीति को हल्के में ले रहे शत्रुघ्न सिन्हा’

0

लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति को ‘हल्के में’ ले रहे हैं, ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं कर रहे हैं। कृष्णम ने यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आयोजित एक रोड शो में भाग लेने के घंटों बाद की। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार भी हैं।

“राहुल जी शत्रुघ्न जी के रोड शो में शामिल हुए क्योंकि वे ‘पार्टी धर्म’ का पालन कर रहे थे, लेकिन शत्रुघ्न जी ने ‘पार्टी धर्म’ का पालन नहीं किया। वह राजनीति को हल्के में ले रहे हैं।” कृष्णम ने कहा कि राजनीति का संबंध भारत के भविष्य से है, इसके लिए संवेदनशीलता होनी चाहिए।

शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी का सम्मान करने की सलाह देते हुए, कृष्णम ने कहा, “यह राहुल गांधी की बड़ी दिलदारी है कि उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मान दिया, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा को भी पार्टी को सम्मान देना चाहिए।”

कृष्णम पहले भी कर चुकें है शत्रुघ्न पर वार-

मालूम हो कि अप्रैल में, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी और सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा को समर्थन देने के लिए लखनऊ में आयोजित रोड शो में भाग लिया था। कृष्णम ने उस समय भी सिन्हा के इस कदम पर नाराजगी व्यक्त की थी और सिन्हा को अपने लिए प्रचार करने के लिए कहा था।

उस समय आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था, “शत्रुघ्न सिन्हा ने एक पति के रूप में अपना कर्तव्य पूरा किया है, लेकिन मैं उनसे कहना चाहूंगा कि उन्हें अब अपनी पार्टी के लिए प्रचार करना चाहिए और अपने राजनीतिक धर्म को पूरा करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: सपा कैंडिडेट को कोई सीरियसली नहीं ले रहा : प्रमोद कृष्णम

यह भी पढ़ें: क्या मायावती ने दिया साइकिल को वोट?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More